IMD Alert: मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात शक्ति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। आईएमडी ने महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश, तेज़ हवाओं और समुद्र में उथल-पुथल की चेतावनी जारी की है। मछुआरों को मध्य अरब सागर के किसी भी हिस्से में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
महाराष्ट्र के इन इलाकों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, यह चेतावनी मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में लागू है। 3 से 5 अक्टूबर के बीच उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलने की भी संभावना है।
महाराष्ट्र सकार ने निर्देश जारी किए
महाराष्ट्र सरकार ने जिला प्रशासनों को अपने आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय करने, तटीय और निचले इलाकों में नागरिकों के लिए निकासी योजनाएँ तैयार करने, सार्वजनिक परामर्श जारी करने, समुद्री यात्रा न करने की सलाह देने और भारी बारिश के दौरान सुरक्षा बनाए रखने का निर्देश दिया है।
गुजरात पर प्रभाव न्यूनतम होगा
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिमन्यु चौहान ने कहा, “चक्रवात शक्ति 6 अक्टूबर की सुबह पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। हालाँकि, घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि गुजरात पर इसका प्रभाव न्यूनतम होगा। 8 अक्टूबर को गुजरात के कुछ हिस्सों – द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन और दादरा नगर हवेली – में भारी बारिश होगी।
दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में रविवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 2.3 डिग्री अधिक था।
चक्रवात शक्ति का नाम किस देश ने रखा?
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवात शक्ति का नाम श्रीलंका ने रखा था। ये नाम विश्व मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अपनाई गई परंपरा के अनुसार हैं। उष्णकटिबंधीय चक्रवातों पर मौसम विज्ञान संगठन (WMO)/ESCAPE पैनल। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर क्षेत्र के 13 देशों द्वारा चक्रवातों के नाम सुझाए जाते हैं।